"भारत में दोनों बातें एक साथ बढ़ीं। एक ओर तो विचारों और सिद्धान्तों में हमने अधिक-से-अधिक उदार और सहिष्णु होने का दावा किया। दूसरी ओर, हमारे सामाजिक आचार अत्यन्त संकीर्ण होते गए। यह फटा हुआ व्यक्तित्व, सिद्धान्त और आचरण का यह विरोध आज तक हमारे साथ है और आज भी हम उसके विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। कितनी विचित्र बात है कि अपनी दृष्टि की संकीर्णता, आदतों और रिवाजों की कमजोरियों को हम यह कहकर नजरअन्दाज कर देना चाहते हैं कि हमारे पूर्वज बड़े लोग थे और उनके बड़े-बड़े विचार हमें विरासत में मिले हैं। लेकिन, पूर्वजों से मिले हुए ज्ञान एवं हमारे आचरण में भारी विरोध है और जब तक हम इस विरोध की स्थिति को दूर नहीं करते, हमारा व्यक्तित्व फटा-का-फटा रह जाएगा।
.... हमें अपने इस आन्तरिक विरोध का शमन करना ही पड़ेगा। और इस काम में हम कहीं असफल हो गए तो यह असफलता सारे राष्ट्र की पराजय होगी और हम उन अच्छाइयों को भी खो बैठेंगे, जिन पर हम आज तक अभिमान करते आए हैं।
... ऐसा नहीं हो सकता कि राजनैतिक परिवर्तन और औद्योगिक प्रगति तो हो, किन्तु हम यह मानकर बैठे रह जाएँ कि सामाजिक क्षेत्र में हमें कोई परिवर्तन लाने की आवश्यकता नहीं है। राजनैतिक और आर्थिक परिवर्तनों के अनुसार समाज को परिवर्तित नहीं करने से हम पर जो बोझ पड़ेगा, उसे हम बर्दाश्त नहीं कर पाएँगे, उसके नीचे हम टूट जाएँगे।"
१९५५ साली जवाहरलाल नेहरू यांनी लिहिलेल्या दिनकर यांच्या "संस्कृती के चार अध्याय" या पुस्तकाच्या प्रस्तावनेतून. त्यांच्या विचारातली मूलभूतता आणि स्पष्टता थक्क करते. आपल्या आजूबाजूला आपण आज जे पाहतोय, ते किती द्रष्टेपणाने त्यांना सत्तर वर्षांपूर्वी दिसलं होतं...
फेसबुकवर पूर्वप्रकाशित, २५ फेब्रुवारी, २०२६.